Ranchi : युवा सामाजिक संगठन जेसीआई (जूनियर चैंबर इंटरनेशनल) के बहुप्रतीक्षित आयोजन 'एक्सपो उत्सव 2026' की तैयारियां आधिकारिक तौर पर शुरू हो गई हैं. लाईन टैंक रोड स्थित जेसीआई कार्यालय में गुरुवार को नए 'एक्सपो ऑफिस' का उद्घाटन किया गया. अक्टूबर के पहले सप्ताह में एक्सपो उत्सव का आयोजन होना है, जिसमें देश-विदेश के स्टॉल लगाए जाएंगे.
इस अवसर पर एक्सपो उत्सव 2026 के मुख्य समन्वयक सीए प्रशांत पटोडिया, सौरभ जालान, राहुल टिबड़ेवाल, सौरव नरेड़ी और कोषाध्यक्ष दीपक पटेल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह कार्यालय रणनीतियों और तैयारियों का मुख्य केंद्र बनेगा.
पूरी टीम विजन, टीम स्पिरिट और टीमवर्क के साथ इस आयोजन को नए मुकाम पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है.कार्यक्रम के दौरान जेसीआई अध्यक्ष अभिषेक जैन, सचिव साकेत अग्रवाल, उद्घाटन संयोजक सुमीत केडिया, शुभम साबू, पूर्व अध्यक्ष अभिषेक केडिया और विजय पटेल सहित संस्था के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे. सभी सदस्यों ने नए कार्यालय के शुभारंभ पर एक-दूसरे को बधाई दी और आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया

