Search

 
 
 

Ranchi News: झारखंड कांग्रेस की बैठक, ‘वोट रक्षा मार्च’ की तैयारियों पर चर्चा

Ranchi News: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की अध्यक्षता में रांची के कांग्रेस भवन में 'वोट रक्षा मार्च’ की तैयारियों लेकर बैठक हुई. जिसमें पार्टी के अग्रणी संगठनों, मोर्चा, विभाग एवं प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्षों, चेयरमैन, मुख्य संगठकों एवं संयोजकों के पदाधिकारी शामिल हुए. बैठक में ‘वोट रक्षा मार्च’ की तैयारियों, रूपरेखा एवं आवश्यक दिशा-निर्देशों पर विस्तार से चर्चा की गई.
 

Ranchi News: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की अध्यक्षता में कांग्रेस भवन, रांची में अग्रणी संगठनों, मोर्चा, विभाग एवं प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्षों, चेयरमैन, मुख्य संगठकों एवं संयोजकों की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई. बैठक में कांग्रेस पार्टी के देशव्यापी ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के तहत आगामी 26 नवंबर 2026 को रांची में आयोजित होने वाले ‘वोट रक्षा मार्च’ की तैयारियों, रूपरेखा एवं आवश्यक दिशा-निर्देशों पर विस्तार से चर्चा की गई.


इसे भी पढ़ें:


प्रदेश अध्यक्ष ने सभी अग्रणी संगठनों, मोर्चा, विभाग एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों को अभियान की सफलता के लिए पूरी सक्रियता और समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि वोट रक्षा मार्च लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण अवसर होगा.

 

बैठक में मुख्य रूप से सोमनाथ मुंडा, कुमार राजा, दयामणि बरला,शांतनु मिश्रा, रियाज अहमद,अजहर पप्पू, मंजूर अंसारी, आदित्य विक्रम जायसवाल,निशांत जायसवाल,आफताब आलम, हृदय आनंद यादव,तपेश्वर नाथ मिश्रा,डॉक्टर प्रसाद पासवान, शाहबाज अहमद उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही