Ranchi News : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में भारत की पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्वर्गीय इंदिरा गांधी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय सीताराम केसरी की जयंती प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, कांग्रेस भवन में मनाई गई.
इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने दोनों महान नेताओं के चित्रों पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया.
वक्ताओं ने कहा कि भुवनेश्वर की सभा में श्रीमती इंदिरा गांधी द्वारा कहा गया यह कथन कि "मैं रहूं या न रहूं, मेरा एक-एक कतरा देश के काम आएगा", आज भी देशवासियों को राष्ट्रसेवा व समर्पण की प्रेरणा देता है.
श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में राकेश सिन्हा, कुमार गौरव, के.के. गिरि, राजन वर्मा, ज्योति सिंह मथारू, उमेश चौधरी, मनोज सहाय पिंकू, नेली नाथन, जगदीश साहू, सुरेन राम, जितेन्द्र त्रिवेदी, कमल ठाकुर, निशांत प्रकाश जायसवाल, राजू राम, जगन्नाथ साहू, नरेन्द्र लाल गोपी, अवधनारायण प्रसाद, संजय कुमार, वीरेन्द्र विक्रम, फरहान आलम, प्रभात कुमार, फिरोज रिजवी, अनीशा तिर्की, अनिता टोप्पो एवं रामानंद केसरी सहित अन्य कांग्रेसजन शामिल थे.

