Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ranchi News : झारखंड पुलिस मुख्यालय ने जारी किया टायर खरीद का टेंडर

पुलिस मुख्यालय की ओर से विभिन्न सरकारी वाहनों में उपयोग होने वाले टायरों की खरीद को लेकर टेंडर जारी किया गया है. पुलिस मुख्यालय, सुरक्षित परिवहन शाखा, झारखंड रांची की ओर से वर्ष 2026-27 के लिए यह टेंडर निकाला गया है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : पुलिस मुख्यालय की ओर से विभिन्न सरकारी वाहनों में उपयोग होने वाले टायरों की खरीद को लेकर टेंडर जारी किया गया है. पुलिस मुख्यालय, सुरक्षित परिवहन शाखा, झारखंड रांची की ओर से वर्ष 2026-27 के लिए यह टेंडर निकाला गया है.

 

जारी सूचना के अनुसार, फॉर्च्यूनर, सूमो, बोलेरो, जिप्सी, इनोवा, स्कॉर्पियो, एसएक्स4, पजेरो समेत टीवीएस अपाचे बाइक में उपयोग होने वाले टायरों की आपूर्ति के लिए इच्छुक कंपनियों और अधिकृत विक्रेताओं से आवेदन मांगे गए हैं. निविदा जमा करने की अंतिम तिथि 28 मई 2026 शाम 4 बजे निर्धारित की गई है.

 

टेंडर में स्पष्ट किया गया है कि केवल अधिकृत निर्माता या अधिकृत विक्रेता ही भाग ले सकेंगे. टेंडर के साथ OEM सर्टिफिकेट और मैन्युफैक्चरर ऑथराइजेशन सर्टिफिकेट जमा करना अनिवार्य होगा. साथ ही टायर नए और अच्छी गुणवत्ता के होने चाहिए. रिफर्बिश्ड और रिट्रेडेड टायर स्वीकार नहीं किए जाएंगे.

 

पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी स्पेसिफिकेशन में अलग-अलग वाहनों के लिए टायरों की संख्या और माप भी तय किए गए हैं. इसमें फॉर्च्यूनर के लिए 13, सूमो/बोलेरो/जिप्सी के लिए 44, इनोवा के लिए 12, स्कॉर्पियो के लिए 26, पजेरो के लिए 10 और एसएक्स4 के लिए 10 टायरों की मांग की गई है. वहीं टीवीएस अपाचे बाइक के लिए आगे और पीछे के टायर भी शामिल किए गए हैं.टेंडर की तकनीकी और वित्तीय बोली 29 मई 2026 को पुलिस मुख्यालय स्थित प्रोक्योरमेंट कमेटी के समक्ष खोली जाएगी.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही