Ranchi News: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षाओं को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल उठे हैं. झारखंड भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता शोभा यादव ने जेपीएससी की चयन प्रक्रिया पर पैसे लेकर नंबर बढ़ाने का आरोप लगाया है. उन्होंने राज्य सरकार को घेरते हुए इस पूरे मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए सीबीआई (CBI) जांच की मांग की है.
इसे भी पढ़ें:
15 लाख में 80 अंक बढ़ाने का आरोप
सीआईडी जांच का हवाला देते हुए शोभा यादव ने दावा किया है कि अभ्यर्थियों से करीब 15 लाख रुपये लेकर इंटरव्यू में 80 अंक तक बढ़ाए गए हैं. उनका आरोप है कि इसी कथित सेटिंग के जरिए कुछ अभ्यर्थियों का चयन डीएसपी और डिप्टी जेलर जैसे महत्वपूर्ण पदों पर किया गया.
पैसे और पहुंच से तय हो रहे नंबर
परीक्षा व्यवस्था पर चिंता जताते हुए भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि जेपीएससी जैसी महत्वपूर्ण संस्था में अगर मेहनत की जगह पैसे और पहुंच से नंबर तय होंगे, तो यह हजारों ईमानदार युवाओं के भविष्य पर बड़ा प्रहार है. उन्होंने राज्य सरकार से पूछा कि इन आरोपों के बाद अब तक जवाबदेही तय करने के लिए क्या ठोस कदम उठाए गए हैं?
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

