Ranchi News: नामकुम थाना क्षेत्र के राजाउलातू स्थित झारखण्ड राय यूनिवर्सिटी के बीटेक छात्र मनीष कुमार ने बुधवार सुबह किराये के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने छात्र का शव यूनिवर्सिटी के नजदीक किराए के मकान से बरामद किया है. पुलिस ने मृतक छात्र के परिजनों को सूचित कर दिया है.
इसे भी पढ़ें:
जानकारी का मुताबिक, छात्र पहले अपने दोस्त के साथ किराए के मकान में रहता था, लेकिन कुछ दिन पहले ही उसका दोस्त कमरा छोड़ दिया था उसके बाद मनीष अकेला रहता था. मृतक मनीष मूल से हजारीबाग जिले के पेटो गांव का रहने वाला था. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

