Search

 
 
 

Ranchi News: JSSC-CGL पेपर लीक मामला, मिथिलेश सिंह के रिश्तेदार रितेश सिंह गिरफ्तार

Ranchi News: रितेश कुमार सिंह JSSC-CGL परीक्षा से जुड़ी एजेंसी ICN Technology के संचालक मिथिलेश सिंह का रिश्तेदार बताया जा रहा है. मिथिलेश सिंह फिलहाल फरार है. CID ने रितेश को पूछताछ के लिए रांची बुलाया था. पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया.
 
झारखंड सीआईडी

Ranchi News: JSSC-CGL परीक्षा में कथित पेपर लीक और अनियमितता की जांच कर रही CID ने गुरुवार को एक और आरोपी रितेश कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है. रितेश बिहार के भोजपुर का रहने वाला है और लंबे समय से बोकारो के दुग्धा में रह रहा था.


इसे भी पढ़ें:

 

रितेश कुमार सिंह JSSC-CGL परीक्षा से जुड़ी एजेंसी ICN Technology के संचालक मिथिलेश सिंह का रिश्तेदार बताया जा रहा है. मिथिलेश सिंह फिलहाल फरार है. CID ने रितेश को पूछताछ के लिए रांची बुलाया था. पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

 

जांच एजेंसी के मुताबिक रितेश पर आरोप है कि उसने 30 से अधिक अभ्यर्थियों को बोकारो के दुग्धा ले जाकर परीक्षा के प्रश्न और उत्तर रटवाए थे. आरोप है कि इनमें कई अभ्यर्थी परीक्षा में सफल भी हुए. CID के अनुसार इन अभ्यर्थियों से करोड़ों रुपये की रकम वसूली गई, जिसे रितेश के माध्यम से मिथिलेश सिंह तक पहुंचाया गया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही