Search

 
 
 

Ranchi News : 3 माह से वेतन नहीं मिलने पर रिम्स के जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन

राजधानी रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में शुक्रवार को जूनियर डॉक्टरों का गुस्सा खुलकर सामने आया. पिछले तीन महीनों से वेतन नहीं मिलने से नाराज डॉक्टरों ने रिम्स डायरेक्टर डॉ. राजकुमार के चैंबर का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया.
 
  • डायरेक्टर चैंबर के मुख्य गेट पर जड़ा ताला

Ranchi :  राजधानी रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में शुक्रवार को जूनियर डॉक्टरों का गुस्सा खुलकर सामने आया. पिछले तीन महीनों से वेतन नहीं मिलने से नाराज डॉक्टरों ने रिम्स डायरेक्टर डॉ. राजकुमार के चैंबर का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया.

 

जूनियर डॉक्टरों का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से सैलरी अलॉट नहीं होने के कारण उन्हें लगातार आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इसी के विरोध में डॉक्टर ''नो पे, नो वर्क'' के नारे लगाते हुए डायरेक्टर चैंबर के बाहर पहुंचे.

 

प्रदर्शन के दौरान डॉक्टरों ने लंबित वेतन का जल्द भुगतान करने की मांग की. इस दौरान डॉक्टरों ने डायरेक्टर चैंबर के मुख्य गेट पर ताला लगा दिया है और बाहर बैठकर विरोध जता रहे हैं.

 

डॉक्टरों का कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही