Search

 
 
 

Ranchi News : बारिश थमने के बाद भी कांके का जयपुर रोड बेहाल, जगह-जगह घुटनों तक पानी

Ranchi News : बारिश थमने के बाद भी कांके रोड से कांके डैम होते हुए जयपुर जाने वाली सड़क के हालात नहीं सुधरे हैं. शनिवार को इलाके में स्थानीय लोगों द्वारा लगातार मीडिया के संवादददाता को सूचना देने के बाद जायजा लेने पहुंचे थे. इस दौरान इस मार्ग पर पहुंचने पर जगह-जगह घुटने तक पानी जमा मिला.
 
स्कूली बच्चे पानी भरे सड़क से जाने को मजबूर
  • वार्ड-1 के लोगों की परेशानी बढ़ी, जर्जर सड़क और जलजमाव से आवागमन प्रभावित

Ranchi News : बारिश थमने के बाद भी कांके रोड से कांके डैम होते हुए जयपुर जाने वाली सड़क के हालात नहीं सुधरे हैं. शनिवार को इलाके में स्थानीय लोगों द्वारा लगातार मीडिया के संवादददाता को सूचना देने के बाद जायजा लेने पहुंचे थे. इस दौरान इस मार्ग पर पहुंचने पर जगह-जगह घुटने तक पानी जमा मिला. 

 

कई हिस्सों में सड़क उबड़-खाबड़ है, जिससे पैदल चलने के साथ साइकिल और दोपहिया वाहन चालकों को भी परेशानी हो रही है. स्थानीय लोगों ने बताया कि यह सड़क वार्ड-1 की प्रमुख सड़कों में शामिल है. रोजाना हजारों लोगों का इस रास्ते से आना जाना लगा रहता है.

Uploaded Image

 

लोगों को हो रही परेशानी

 

बारिश के बाद सड़क की स्थिति और खराब हो जाती है. जलजमाव के कारण लोगों को सड़क पर वाहन चलाने में काफी सावधानी बरतनी पड़ती है. कई जगह वाहनों के गुजरने पर राहगीरों और आसपास के लोगों के कपड़ों पर गंदा पानी पड़ जाता है.

 

स्कूल-कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों को सबसे ज्यादा परेशानी

स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क की खराब स्थिति का असर स्कूल-कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों पर भी पड़ रहा है. कई बार पानी और कीचड़ के कारण छात्र-छात्राओं को रास्ते से ही वापस घर लौटना पड़ता है. दोपहिया वाहनों के फिसलने का भी खतरा बना रहता है.

 

लोगों ने बताया कि सड़क और जलजमाव की समस्या को लेकर कई बार स्थानीय जनप्रतिनिधियों को जानकारी दी गई. वार्ड से निर्वाचित नकुल तिर्की और कांके विधायक सुरेश बैठा से भी जर्जर सड़क और जलजमाव की शिकायत की गई, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है.

 

स्थानीय लोगों ने बताया कि बारिश के दिनों में सड़क की स्थिति देखकर उन्हें वर्षों पुरानी बदहाल व्यवस्था की याद आती है. स्थानीय लोगों ने नगर निगम से सड़क की मरम्मत, जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था और जलजमाव वाले स्थानों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही