Ramgarh News : शहर के टायर मोड़ के निकट दोपहर करीब 12 बजे सड़क हादसा हुआ. यहां रांची की ओर से आ रही सिटी राइड बस ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.
जानकारी के मुताबिक, दो युवक बाइक से रामगढ़ से रांची की ओर जा रहे थे. वहीं सिटी राइड बस रांची की तरफ से आ रही थी. इसी दौरान टायर मोड़ के निकट बस ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गई.
घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने रामगढ़-रांची मुख्य मार्ग को जाम कर दिया है. घटना की जानकारी रामगढ़ पुलिस को दी गई. सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

