Search

 
 
 

Ranchi News: करम पूजा विधि-विधान से संपन्न, करम डाली विसर्जित कर बहनों ने दी विदाई

Ranchi News : करम डाली के चारों ओर उत्सव का माहौल बना रहा. पाहन ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर करम देवता से परिवार और समाज में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की.मोहल्ले के आंगन में करम डाली पहुंचने के बाद महिलाओं ने पारंपरिक विधि से कांसा-लोटा के पानी से जल अर्पित किया. इसके बाद करम डाली पर टीका-सिंदूर लगाया गया और अरवा चावल से चुमाया गया.
 
करम डाली को तलाब में किया विसर्जन

Ranchi News : दो दिवसीय करम पूजा बुधवार को करम डाली को नदी-तालाब में विसर्जन के साथ संपन्न हो गया. बहनों ने पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ करम डाली को विदाई दी. इससे पहले अखड़ा में मांदर, ढोल-नगाड़े की थाप पर नाचते-गाते करम डाली को मोहल्ले के आंगन तक लाया गया. अखड़े में पारंपरिक वाद्ययंत्रों की धुन और करम गीतों पर बच्चे, युवा और बुजुर्ग झूमते नजर आ रहे थे.

 

करम डाली के चारों ओर उत्सव का माहौल बना रहा. पाहन ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर करम देवता से परिवार और समाज में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की.मोहल्ले के आंगन में करम डाली पहुंचने के बाद महिलाओं ने पारंपरिक विधि से कांसा-लोटा के पानी से जल अर्पित किया. इसके बाद करम डाली पर टीका-सिंदूर लगाया गया और अरवा चावल से चुमाया गया. 

 

पूजा के दौरान थाली में एकत्र पानी को घर की छत पर फेंका गया. ऊपर से टपककर नीचे आए पानी को महिलाओं ने अपनी साड़ी के आंचल में ग्रहण किया. मान्यता है कि इस जल को आंचल में लेने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और परिवार में सुख-समृद्धि आती है.करम देवता से घर-परिवार में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहने की प्रार्थना के बाद करम डाली को नदी-तालाब में विसर्जित किया गया.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही