Search

 
 
 

Ranchi News : BAU में खरीफ कर्मशाला का समापन, अल्पवृष्टि से निबटने की बनी रणनीति

राज्य के कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की ओर बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय खरीफ कर्मशाला का आज समापन हो गया. इस खरीफ कर्मशाला के दौरान इस वर्ष संभावित अल्पवृष्टि की स्थिति से निबटने की रणनीति बनाई गई. कर्मशाला के पहले दिन जहां जिला कृषि पदाधिकारियों ने खरीफ को लेकर तैयारी का ब्यौरा दिया.
 

Ranchi : राज्य के कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की ओर बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय खरीफ कर्मशाला का आज समापन हो गया. इस खरीफ कर्मशाला के दौरान इस वर्ष संभावित अल्पवृष्टि की स्थिति से निबटने की रणनीति बनाई गई. कर्मशाला के पहले दिन जहां जिला कृषि पदाधिकारियों ने खरीफ को लेकर तैयारी का ब्यौरा दिया. 

 

वहीं, आज दूसरे और आखिरी दिन पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन और वृत्तचित्र के जरिए किसानों को अलग-अलग भूमि के लिए उपयोगी फसल की किस्म और कम बारिश में भी अच्छी पैदावार के लिए टिप्स दिए गए. कार्यक्रम के दौरान खरीफ कर्मशाला की पुस्तिका का विमोचन भी किया गया.

Uploaded Image

खरीफ कर्मशाला के समापन समारोह मे मौजूद राज्य की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि अलीनो इफेक्ट की वजह से इस वर्ष कम बारिश का अनुमान है. उन्होंने कहा कि आनेवाला मौसम काफी चुनौतिपूर्ण है और राज्य के सीमांत किसान भी इससे प्रभावित होंगे. कृषि मंत्री ने कहा कि इस चुनौती से निबटने के लिए विभाग पूरी तरह तैयार है.

Uploaded Image

बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति एससी दूबे

 

कृषि मंत्री ने आगे कहा कि किसानों को समय पर बीज उपलब्ध हो इसको लेकर भी विभाग गंभीर है. उन्होंने कहा कि सभी जिलों और प्रखंड स्तर पर भी किसानों के साथ बैठक और खरीफ मेला का आयोजन होगा. ताकि, इस कर्मशाला में आए विचारों से किसानों को अवगत कराया जा सके.

 

खरीफ कर्मशाला में मौजूद बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति एससी दूबे ने कहा कि इस दो दिनों की कर्मशाला में अल्पवृष्टि की स्थिति से किसानों को कैसे निबटना है उसकी पूरी रुपरेखा तैयार हो गई है. उन्होंने कहा की यह कार्य योजना अगले दस वर्षों के लिए है. समय और परिस्थिति के अनुसार थोड़ी-बहुत फेर बदल करने की जरूरत है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही