Search

 
 
 

Ranchi News : कुम्हार महासंघ ने एससी दर्जे की मांग को लेकर दिया धरना

भारतीय कुम्हार महासंघ के सैकड़ों लोगों ने आज लोकभवन के समक्ष एक दिवसीय प्रदर्शन किया.इस दौरान सिकन्दर प्रजापति, राजेन्द्र प्रजापति, विशेश्वर महतो,तेजु प्रजापति,रामदेव प्रजापति,सुरेद्र कुम्हार समेत अन्य वक्ताओं ने कहा कुम्हार समाज को अनुसूचित जाति (एससी) का दर्जा देने की मांग की.
 

Ranchi: भारतीय कुम्हार महासंघ के सैकड़ों लोगों ने आज लोकभवन के समक्ष एक दिवसीय प्रदर्शन किया.इस दौरान सिकन्दर प्रजापति, राजेन्द्र प्रजापति, विशेश्वर महतो,तेजु प्रजापति,रामदेव प्रजापति,सुरेद्र कुम्हार समेत अन्य वक्ताओं ने कहा कुम्हार समाज को अनुसूचित जाति (एससी) का दर्जा देने की मांग की.

 

कुम्हार समाज ने कहा कि समाज आज अत्याचार, शोषण, उपेक्षा और अधिकारों से वंचित होने की पीड़ा झेल रहा है.महासंघ के पदाधिकारियों ने कहा कि सदियों से अपनी मेहनत, कला और परंपरा के माध्यम से देश की संस्कृति को जीवित रखने वाला कुम्हार समाज आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक रूप से लगातार पिछड़ता जा रहा है.

 

महासंघ के लोगों ने कहा कि सरकारें समय-समय पर बड़े-बड़े वादे करती हैं, लेकिन कुम्हार समाज के विकास और उत्थान के लिए कोई ठोस व प्रभावी कदम नहीं उठाए जाते. उन्होंने कहा कि कुम्हार समाज मेहनतकश और स्वाभिमानी समाज है, जो मिट्टी के दीपक, घड़ा, मटका, कुल्हड़, धार्मिक सामग्री और अन्य उपयोगी वस्तुओं का निर्माण कर देश की संस्कृति और सभ्यता को मजबूत करने का कार्य करता आया है.

 

वक्ताओं ने कहा झारखंड में पूर्व सीएम रघुवर दास के समय कुम्हारों के लिए मिट्टी कला बोर्ड का गठन किए गए थे, लेकिन कांग्रेस की सरकार बनते ही मिट्टी कला बोर्ड में पदाधिकारियों की मिट्टी कला बोर्ड का गठन में पद आज भी रिक्त पड़े हुए हैं.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही