National News : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) और नवोदय विद्यालय समिति (NVS) में विभिन्न शिक्षण व गैर-शिक्षण पदों के लिए आयोजित Tier-II भर्ती परीक्षा के परिणाम चरणबद्ध तरीके से जारी करना शुरू कर दिया है.
रांची के खबरों के लिए यहां क्लिक करें
पहले चरण में PGT (कंप्यूटर साइंस), TGT (कंप्यूटर साइंस), फाइनेंस ऑफिसर और स्टेनोग्राफर ग्रेड-I पदों के Tier-II परिणाम घोषित किए गए हैं. अभ्यर्थी अपने आवेदन पोर्टल पर लॉग इन कर रिजल्ट स्टेटस देख सकते हैं.जिन अभ्यर्थियों पर KVS और NVS के बीच संगठन/क्षेत्र की वरीयता लागू होती है, उन्हें आवेदन पोर्टल के माध्यम से अपनी प्राथमिकता दर्ज करनी होगी.
PGT (कंप्यूटर साइंस), TGT (कंप्यूटर साइंस) और फाइनेंस ऑफिसर पदों के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों के इंटरव्यू कॉल लेटर इंटरव्यू शेड्यूल अंतिम रूप दिए जाने के बाद उनके संबंधित आवेदन पोर्टल पर उपलब्ध कराए जाएंगे. वहीं, स्टेनोग्राफर ग्रेड-I पद के लिए शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों के स्किल टेस्ट कॉल लेटर स्किल टेस्ट की तिथि निर्धारित होने के बाद जारी किए जाएंगे.
अन्य पदों के परिणाम भी अंतिम रूप दिए जा रहे हैं और आने वाले कुछ दिनों में चरणबद्ध तरीके से घोषित किए जाएंगे. अभ्यर्थियों को CBSE, KVS और NVS की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट देखने की सलाह दी गई है.वहीं, एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल (EMRS) के Tier-II भर्ती परीक्षा के परिणाम अलग से आधिकारिक EMRS/NESTS वेबसाइट के माध्यम से जारी किए जाएंगे.

