Search

 
 
 

Ranchi News :  DSPMU में PG-PhD में आवेदन की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर

Ranchi News : इसी प्रकार पीएचडी में नामांकन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि भी 25 अक्टूबर 2026 है. विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने बताया कि विश्वविद्यालय सत्र नियमन की प्रक्रिया को समय पर पूरा करने में जुटा है
 
डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय

Ranchi News : डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में वर्तमान सत्र के लिए स्नातकोत्तर के दो वर्षीय विभिन्न पारंपरिक व व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है. 

 

 

इसी प्रकार पीएचडी में नामांकन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि भी 25 अक्टूबर 2026 है. विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने बताया कि विश्वविद्यालय सत्र नियमन की प्रक्रिया को समय पर पूरा करने में जुटा है. इसी क्रम में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में आवेदन की अंतिम तिथि समाप्त होने के बाद 27 अक्टूबर तक विभिन्न विषयों में नामांकन के लिए प्रथम चयन सूची जारी कर दी जाएगी. 

 

पहली चयन सूची में शामिल अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है. सीटें रिक्त रहने की स्थिति में दूसरी चयन सूची भी जारी की जाएगी.

 

कुलपति ने बताया कि स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में आवेदन, योग्यता, शुल्क और पाठ्यक्रमों से संबंधित विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है. उन्होंने कहा कि पीएचडी में नामांकन के लिए भी विश्वविद्यालय पूर्व निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार पूरी तरह तैयार है.

 

डॉ राजीव मनोहर ने कहा कि विश्वविद्यालय स्नातकोत्तर और पीएचडी की नामांकन प्रक्रिया निर्धारित समयसीमा में पूरी करने के लिए प्रतिबद्ध है. यह जानकारी विश्वविद्यालय के निदेशक जनसंपर्क डॉ राजेश कुमार सिंह ने दी.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही