Search

 
 
 

Ranchi News: CCL में ग्रीष्मकालीन क्रिकेट, वॉलीबॉल प्रशिक्षण शिविर 2026 का शुभारंभ

सीसीएल मुख्यालय ने इस वर्ष भी बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं खेल प्रतिभा के निखार के लिए ग्रीष्मकालीन क्रिकेट एवं वॉलीबॉल प्रशिक्षण शिविर 2026 का आयोजन किया है. शिविर का उद्घाटन सीसीएल के महाप्रबंधक (वित्त)  डी.देवी प्रसाद ने किया.
 

Ranchi: सीसीएल मुख्यालय ने इस वर्ष भी बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं खेल प्रतिभा के निखार के लिए ग्रीष्मकालीन क्रिकेट एवं वॉलीबॉल प्रशिक्षण शिविर 2026 का आयोजन किया है. शिविर का उद्घाटन सीसीएल के महाप्रबंधक (वित्त)  डी.देवी प्रसाद ने किया. शिविर में 18 से 31 मई तक सुबह 6बजे से 8.30 बजे तक गांधी नगर क्रीड़ागन, सीसीएल में चलेगी. 


इस शिविर में कुल 253 बच्चे भाग ले रहे हैं. प्रशिक्षण शिविर में बच्चों को विशेषज्ञ प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण दिया जा रहा है. वॉलीबॉल का प्रशिक्षण निशिकांत पाठक, संजय ठाकुर एवं सतीश कुमार द्वारा दिया जा रहा है. जबकि क्रिकेट प्रशिक्षण जीशान खान, धनंजय सेंद्रिय एवं लालन सिंह द्वारा प्रदान किया जा रहा है. अनुभवी प्रशिक्षकों की देखरेख में बच्चों को तकनीकी दक्षता एवं खेल कौशल का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है.


क्रिकेट में कुल 102 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें 20 बालिकाएं और 82 बालक शामिल हैं. वहीं, वॉलीबॉल में कुल 151 प्रतिभागी से 72 बालिकाएं और 79 बालक शामिल हैं. इस प्रकार दोनों खेलों में कुल 253 प्रतिभागियों ने भाग रहे हैं, जिनमें 92 बालिकाएं और 161 बालक है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही