Ranchi News : कांटाटोली चौक के पास रविवार सुबह जमीन कारोबारी कमल भूषण हत्याकांड के सरकारी गवाह मुनव्वर अफाक पर तीन अपराधियों ने हमला करने की कोशिश की. बाइक सवार अपराधियों ने पिस्टल तानकर गोली चलाने का प्रयास किया, लेकिन हथियार मिसफायर हो गया. इसके बाद आरोपी नामकुम की ओर फरार हो गये.
इसे भी पढ़ें...
मुनव्वर ने हमलावरों में एलेक्स और विशाल उर्फ कटला के शामिल होने का दावा किया है. उन्होंने जेल में बंद कुजूर बंधुओं पर साजिश का शक जताते हुए कहा कि सरकारी गवाह बनने के बाद से उन्हें धमकियां मिल रही थीं. घटना की सूचना पर लोअर बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

