Search

 
 
 

Ranchi News : जन्माष्टमी पर नन्हें बच्चे बने कान्हा-राधा, बाल गोविंद प्रतियोगिता में लिया हिस्सा

Ranchi News : कोकर निवासी 3 वर्षीय शिवांश पहली बार प्रतियोगिता में शामिल हुए. उसे श्रीकृष्ण का स्वरूप दिया गया. वहीं, मेन रोड निवासी 3 वर्षीय काव्या शर्मा को उसकी मां प्रीति शर्मा ने राधा के रूप मंत सजाया. प्रीति शर्मा ने कहा कि बच्ची को राधा के रूप में देखकर काफी खुशी हो रही है. प्रतियोगिता में पुरस्कार मिलने की भी उम्मीद है.
 
कान्हा बने बच्चे

Ranchi News : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शुक्रवार को आयोजित बाल गोविंद प्रतियोगिता में नन्हें-मुन्ने बच्चे कृष्ण और राधा के रूप में नजर आए. इस मौके पर 9 महीने से लेकर 17 साल तक के बच्चों ने हिस्सा लिया. इस दौरान बच्चों के आकर्षक वेशभूषा ने लोगों का ध्यान खींचा. अभिभावक भी बच्चों को प्रतियोगिता में हिस्सा दिलाने को लेकर उत्साहित नजर आए.

 

कोकर निवासी 3 वर्षीय शिवांश पहली बार प्रतियोगिता में शामिल हुए. उसे श्रीकृष्ण का स्वरूप दिया गया. वहीं, मेन रोड निवासी 3 वर्षीय काव्या शर्मा को उसकी मां प्रीति शर्मा ने राधा के रूप मंत सजाया. प्रीति शर्मा ने कहा कि बच्ची को राधा के रूप में देखकर काफी खुशी हो रही है. प्रतियोगिता में पुरस्कार मिलने की भी उम्मीद है.

 

गुदड़ी चौक निवासी रियांश कुमार दूसरी बार प्रतियोगिता में शामिल हुए. ढाई साल के रियांश को श्रीकृष्ण का स्वरूप दिया गया. उसके पिता राजकुमार ने बताया कि रियांश बजरंग बली का भक्त है. वे अपने दो बच्चों को लेकर प्रतियोगिता में पहुंचे हैं. उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं में बच्चों को शामिल करना अच्छा लगता है.

 

इससे बच्चों को भगवान कृष्ण का आशीर्वाद मिलने के साथ उनके मानसिक विकास में भी मदद मिलती है. वहीं, मोरहाबादी निवासी प्रिया राज अपने 9 महीने के बेटे आरव राज को लेकर प्रतियोगिता में पहुंचीं. 

 

उन्होंने पहली बार अपने बच्चे को बाल गोविंद प्रतियोगिता में शामिल कराया. प्रिया ने कहा कि जन्माष्टमी के अवसर पर बच्चे को भगवान कृष्ण के स्वरूप में देखकर बहुत खुशी हो रही है. उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों के साथ परिवार के लिए भी खुशी और उत्साह का अवसर होते हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही