Search

 
 
 

Ranchi News: रांची विवि के खोरठा विभाग में एमए सत्र 2025–2027 की कक्षाओं का शुभारंभ

रांची विश्वविद्यालय के खोरठा विभाग में सोमवार को एमए सत्र 2025–2027 की कक्षाओं का शुभारंभ हुआ. इस अवसर पर नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत के लिए आयोजित कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष डॉ. कुमारी शशि ने छात्रों को अनुशासन, नियमित अध्ययन, शोध के प्रति रुचि तथा खोरठा भाषा और संस्कृति के संरक्षण के लिए समर्पित रहने का संदेश दिया.
 
Ranchi University

Ranchi: रांची विश्वविद्यालय के खोरठा विभाग में सोमवार को एमए सत्र 2025–2027 की कक्षाओं का शुभारंभ हुआ. इस अवसर पर नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत के लिए आयोजित कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष डॉ. कुमारी शशि ने छात्रों को अनुशासन, नियमित अध्ययन, शोध के प्रति रुचि तथा खोरठा भाषा और संस्कृति के संरक्षण के लिए समर्पित रहने का संदेश दिया. 

Uploaded Image
कार्यक्रम में विभाग की प्राध्यापिका डॉ. अर्चना कुमारी, डॉ. निरंजन कुमार, डॉ. दिनेश कुमार तथा डॉ. नकुल कुमार ने विश्वविद्यालय जीवन के महत्व, शैक्षणिक उत्कृष्टता, शोध की संभावनाओं और खोरठा भाषा एवं साहित्य के अध्ययन की उपयोगिता पर विस्तार से चर्चा की. उन्होंने विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के दौरान सकारात्मक सोच और निरंतर सीखने की प्रेरणा दी.

 

इसे भी पढ़ें:

 

इस अवसर पर विभाग के शोधार्थियों ने भी नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत किया और उन्हें विभाग में संचालित शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों की जानकारी दी. इस मौके पर विभाग के सभी शिक्षक, शोधार्थी और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही