Ranchi News : आगामी दुर्गा पूजा की तैयारियों और शहर की व्यवस्थाओं को लेकर महानगर दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों ने बुधवार को उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री से मुलाकात की. समाहरणालय ब्लॉक-ए स्थित उपायुक्त के कार्यालय कक्ष में हुई बैठक में पूजा के दौरान शहर की साफ-सफाई, सड़कों की मरम्मत, स्ट्रीट लाइट और पेयजल व्यवस्था समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई.
समिति के सदस्यों ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान शहर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटते हैं. ऐसे में साफ-सफाई, बेहतर सड़क, पर्याप्त रोशनी और पेयजल की व्यवस्था जरूरी है. उन्होंने इन व्यवस्थाओं को समय रहते दुरुस्त कराने की मांग उपायुक्त के समक्ष रखी.
उपायुक्त ने समिति के सदस्यों की मांगों को गंभीरता से सुना. उन्होंने संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी करने का भरोसा दिया, ताकि पूजा के दौरान आम लोगों और श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो.
बैठक में अपर जिला दंडाधिकारी (विधि व्यवस्था) धन्यजय, समिति के आजीवन सदस्य डॉ. अजीत सहाय, अध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र वर्मा, संजय मिनोचा, जय सिंह यादव, सागर कुमार, मो. इस्लाम, राजन वर्मा, संजय सिन्हा, उज्जवल दुबे, अमरनाथ साहू, राजू और मयंक गिरी समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।

