Ranchi News : सदर थाना क्षेत्र के कोकर स्थित डिस्टलरी पार्क में बने तालाब में नहाने के दौरान एक व्यक्ति की डूबने मौत को गई. जानकारी के अनुसार, व्यक्ति तालाब में नहा रहा था. इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और पानी में डूब गया. काफी कोशिश के बाद उसे पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.
इधर घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. खबर लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो सकी थीं. पुलिस मृतक की पहचान और हादसे की पूरी जानकारी जुटा रही है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

