Search

 
 
 

Ranchi News : शादी के तीन माह बाद टूटा रिश्ता, पति समेत चार के खिलाफ दहेज प्रताड़ना की शिकायत

राजधानी रांची में विवाहिता ने अपने पति, सास, गोतनी और भैंसुर पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. मामले को लेकर जगन्नाथपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई गई है.
 

Ranchi :  राजधानी रांची में विवाहिता ने अपने पति, सास, गोतनी और भैंसुर पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. मामले को लेकर जगन्नाथपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई गई है.

 

 

 

पीड़िता निकू कुमारी ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि उसकी शादी 14 मार्च 2026 को बिरसा चौक निवासी सुनील सिंह के साथ हुई थी. विवाह में उसके पिता ने करीब 12 लाख रुपये खर्च किए थे और नकद राशि, जेवर और घरेलू सामान भी दिए थे. इसके बावजूद ससुराल पक्ष दहेज से संतुष्ट नहीं था और लगातार अतिरिक्त पैसे की मांग करता था.

 

आरोप है कि पति सुनील सिंह शराब के नशे में अक्सर मारपीट करता था, जबकि सास कांति देवी, गोतनी रीमा सिंह और भैंसुर नीरज सिंह भी मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे. पीड़िता ने आरोप लगाया कि उससे 50 हजार रुपये लाने का दबाव बनाया जाता था और विरोध करने पर मारपीट किया जाता था. साथ ही भोजन तक नहीं दिया जाता था.

 

शिकायत में यह भी कहा गया है कि 20 जून को मायके छोड़ने के दौरान पति ने वहां भी हंगामा किया, गाली-गलौज की और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट कर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी. पीड़िता ने पुलिस से पति सुनील सिंह, सास कांति देवी, गोतनी रीमा सिंह और भैंसुर नीरज सिंह के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही