Search

 
 
 

Ranchi : ATS कैंप परिसर में लगा मेडिकल कैंप, 165 पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों ने कराई जांच

आतंकवाद निरोधी दस्ता (ATS) झारखंड के रांची कैंप परिसर में बुधवार को स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. यह मेडिकल कैंप पारस हॉस्पिटल, एचईसी पूर्वी रांची के सहयोग से आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों ने स्वास्थ्य जांच कराई.
 

Ranchi : आतंकवाद निरोधी दस्ता (ATS) झारखंड के रांची कैंप परिसर में बुधवार को स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. यह मेडिकल कैंप पारस हॉस्पिटल, एचईसी पूर्वी रांची के सहयोग से आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों ने स्वास्थ्य जांच कराई.

 

मेडिकल कैंप में डॉक्टरों की टीम ने कर्मियों का ब्लड प्रेशर, आरबीएस, ईसीजी, एसपीओ2 समेत अन्य जरूरी स्वास्थ्य जांच की. साथ ही स्वास्थ्य संबंधी परामर्श और चिकित्सकीय सलाह भी दी गई.

 

शिविर में करीब 165 पुलिस पदाधिकारी और कर्मियों ने अपना हेल्थ चेकअप कराया. जांच के दौरान जिन कर्मियों की रिपोर्ट में कुछ स्वास्थ्य संबंधी परेशानी पाई गई, उन्हें चिकित्सकों ने बेहतर इलाज और आगे जरूरी देखभाल की सलाह दी.

 Uploaded Image

जांच कराते लोग

 

ATS की ओर से आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर को कर्मियों के स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति एक अहम पहल माना जा रहा है. अधिकारियों ने कहा कि पुलिसकर्मियों की बेहतर सेहत और कार्यक्षमता के लिए इस तरह के कार्यक्रम आगे भी जारी रहेंगे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही