Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Saraikela News: महिला समिति की अनोखी पहल, यात्रियों को बांटे ठंडा पानी व शरबत

कांड्रा रेलवे स्टेशन पर भीषण गर्मी और उमस से परेशान यात्रियों को राहत पहुंचाने के लिए स्मार्ट किटी पार्टी महिला समिति ने सराहनीय पहल की.
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur : कांड्रा रेलवे स्टेशन पर भीषण गर्मी और उमस से परेशान यात्रियों को राहत पहुंचाने के लिए स्मार्ट किटी पार्टी महिला समिति ने सराहनीय पहल की. समिति की महिलाओं ने स्टेशन परिसर में पैसेंजर ट्रेनों से सफर करने वाले यात्रियों के बीच ठंडा पेयजल और शरबत का वितरण किया.

 

तेज धूप और गर्म हवाओं के बीच ठंडा पानी और शरबत पाकर यात्रियों ने राहत महसूस की और महिला समिति के इस सेवा कार्य की जमकर प्रशंसा की.समिति की सदस्यों ने बताया कि बढ़ती गर्मी को देखते हुए राहगीरों और यात्रियों की सहायता के उद्देश्य से यह सेवा अभियान चलाया गया. स्टेशन परिसर में काफी देर तक पानी और शरबत वितरण का कार्यक्रम जारी रहा, जिसमें बड़ी संख्या में यात्रियों ने लाभ उठाया. 

 


यात्रियों ने कहा कि इस तरह की पहल समाज के लिए प्रेरणादायक है और इससे लोगों को गर्मी में काफी राहत मिलती है.महिला समिति की महिलाओं ने कहा कि मानव सेवा सबसे बड़ा धर्म है और आगे भी इसी तरह के सामाजिक व जनसेवा कार्य लगातार किए जाएंगे. कार्यक्रम के दौरान स्टेशन परिसर में सेवा, सहयोग और मानवता की सुंदर मिसाल देखने को मिली.

 

इस सेवा कार्य में मुख्य रूप से मनीषा वाष्णैय, रेनू गुप्ता, संगीता शुक्ला, साधना देवी, अनुराधा देवी, पूनम बर्मन, किरण बर्मन और नीतू बर्मन मौजूद रहीं.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही