Search

 
 
 

Ranchi News : CCL में सतर्कता जागरूकता अभियान को लेकर बैठक, पारदर्शिता व सत्यनिष्ठा पर जोर

Ranchi News : सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) मुख्यालय दरभंगा हाउस में गुरुवार को सतर्कता जागरूकता अभियान को लेकर बैठक हुई. 17 अगस्त से 16 नवंबर तक चलने वाले अभियान के तहत संगठन में पारदर्शिता, जवाबदेही और ईमानदार कार्यसंस्कृति को मजबूत करने पर जोर दिया गया. कार्यक्रम की शुरुआत सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा के साथ हुई.
 
CCL मुख्यालय में हुई बैठक

Ranchi News : सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) मुख्यालय दरभंगा हाउस में गुरुवार को सतर्कता जागरूकता अभियान को लेकर बैठक हुई. 17 अगस्त से 16 नवंबर तक चलने वाले अभियान के तहत संगठन में पारदर्शिता, जवाबदेही और ईमानदार कार्यसंस्कृति को मजबूत करने पर जोर दिया गया. कार्यक्रम की शुरुआत सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा के साथ हुई. 

 

रांची की खबरों लिए यहां क्लिक करें

 

अधिकारियों और कर्मचारियों ने ईमानदारी, जनहित में कार्य करने और नियमों का पालन करने की शपथ ली. बैठक में सीसीएल के सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह, निदेशक (वित्त) पवन कुमार मिश्रा, निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्र, निदेशक (तकनीकी/संचालन) सीएस तिवारी और मुख्य सतर्कता अधिकारी पंकज कुमार समेत वरिष्ठ अधिकारी, महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष और कर्मचारी मौजूद रहे.

 

सीएमडी बोले- प्रभावी जनसंचार बेहद जरूरी

सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह ने कहा कि किसी भी संस्थान के लिए प्रभावी जनसंचार बेहद महत्वपूर्ण है. कार्यों और संदेशों को सरल एवं स्पष्ट तरीके से लोगों तक पहुंचाना चाहिए, ताकि उसका व्यापक प्रभाव हो. उन्होंने पिछले वर्ष के सतर्कता जागरूकता अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि सीसीएल की ओर से कई महत्वपूर्ण गतिविधियां आयोजित की गई थीं.

 

इनमें 900 से अधिक यूनिट रक्तदान विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा. उन्होंने कहा कि सतर्कता केवल एक विभाग की जिम्मेदारी नहीं है. संगठन के प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी की इसमें समान भूमिका है. पारदर्शिता, जवाबदेही और सत्यनिष्ठा को कार्यसंस्कृति का हिस्सा बनाकर संस्थान को और मजबूत किया जा सकता है.

 

इन 5 क्षेत्रों पर रहेगा अभियान का फोकस

मुख्य सतर्कता अधिकारी पंकज कुमार ने अभियान के उद्देश्यों और आगामी गतिविधियों की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इस वर्ष अभियान को पांच प्रमुख क्षेत्रों पर केंद्रित किया गया है. जिसमें लंबित शिकायतों का निपटारा जल्द किया जा सकता है. इसके अलावा क्षमता निर्माण कार्यक्रम, डिजिटल पहल, अनुबंध प्रबंधन पर फोकस किया गया है. कार्यक्रम के दौरान असैनिक विभाग के ईएमबी पर एसओपी भी लॉन्च किया गया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही