Ranchi: जनगणना-2027 के तहत हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन (HLO) और मकानों की गणना/सूचीकरण कार्य के साथ-साथ नजरी नक्शा तैयार करने का कार्य चल रहा है. जो प्रगणकों द्वारा विधिवत रूप से शुरू किया गया है. इस दौरान प्रगणक घर-घर जा रहे हैं. मकानों, परिवारों और संबंधित जानकारियां लेकर सारी रिपोर्ट को संग्रहित कर रही है. यह अभियान 14 जून तक चलेगा.
अपर नगर आयुक्त सह-नगर जनगणना पदाधिकारी संजय कुमार की अध्यक्षता में आज बैठक हुई. जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन (HLO) कार्यों की प्रगति और फील्ड स्तर पर काम हो रहा है. विभिन्न समस्याओं और बाधाओं को लेकर विस्तार से समीक्षा की गई. बैठक में प्रगणकों द्वारा किए जा रहे डोर-टू-डोर सर्वे कार्यों की स्थिति की भी जानकारी ली गई.
बैठक में प्रगणकों ने अवगत कराया कि कई स्थानों पर नागरिकों द्वारा अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पा रहा है. कुछ मामलों में घरों के दरवाजे नहीं खोले जा रहे हैं. वहीं कई लोगों में सर्वे को लेकर संशय और भ्रम की स्थिति भी उत्पन्न हो रही है. जिससे सर्वे कार्य प्रभावित हो रहा है.
अपर नगर आयुक्त ने सभी चार्ज ऑफिसरों को नियमित रूप से फील्ड विजिट करने का निर्देश दिया और कहा कि वे हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन की सतत निगरानी करें और यह सुनिश्चित करें कि कार्य निर्धारित दिशा-निर्देशों और समयसीमा के अनुरूप संपन्न हो.
उन्होंने सुपरवाइजर और प्रगणकों को सर्वे कार्य के दौरान पहचान पत्र (आईडी कार्ड) पहनने को कहा. शत-प्रतिशत डोर-टू-डोर कवरेज करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि जनगणना देश के विकास और योजनाओं के निर्माण का आधार है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment