Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ranchi News : CCL मुख्यालय में सीवीओ, CIL की अध्यक्षता में सतर्कता व सुशासन पर बैठक

सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड मुख्यालय के मंथन सभागार में कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) के मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) ब्रजेश कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें सीसीएल के सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह, निदेशक (वित्त) पवन कुमार मिश्रा, निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्रा, निदेशक (तकनीकी/संचालन) चंद्रशेखर तिवारी, निदेशक (योजना एवं परियोजना) अनुप हंजुरा, सीसीएल के मुख्य सतर्कता अधिकारी पंकज कुमार समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड मुख्यालय के मंथन सभागार में कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) के मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) ब्रजेश कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें सीसीएल के सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह, निदेशक (वित्त) पवन कुमार मिश्रा, निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्रा, निदेशक (तकनीकी/संचालन) चंद्रशेखर तिवारी, निदेशक (योजना एवं परियोजना) अनुप हंजुरा, सीसीएल के मुख्य सतर्कता अधिकारी पंकज कुमार समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे.

 

इस दौरान सीसीएल के सीवीओ पंकज कुमार त्रिपाठी ने कहा कि सीआईएल सीवीओ, मंत्रालय और कंपनी के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य करते हैं. सभी कोल इंडियंस कॉरपोरेट लक्ष्यों को पूरा करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे है. सीएमडी, सीसीएल निलेंदु कुमार सिंह ने सीआईएल के सीवीओ का आभार व्यक्त करते हुए वित्तीय वर्ष 2025-26 में सीसीएल की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला.

 

वन भूमि स्वीकृति, नई खदानों के विकास और दशकों से बंद पड़ी खदानों को पुनःशुरू करने में मिली सफलता का विस्तार से चर्चा किया गया. उन्होंने कोयला क्षेत्रों में सीसीटीवी निगरानी, कंपनी की वित्तीय उपलब्धियों, इको पार्क, सोलर पावर प्लांट, सीसीएल के लाल और सीसीएल की लाडली, जेएसएसपीएस एवं माइंस टूरिज्म जैसी पहलों की जानकारी दी.

 

इसके अलावा उन्होंने कोल क्वालिटी के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सीसीएल को पूरे कोल इंडिया में प्राप्त अवार्ड की भी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि कंपनी की प्रगति तभी संभव है जब प्रबंधन, कंपनी और कर्मचारियों का लक्ष्य एक समान हो.

 

उन्होंने साइबर सुरक्षा, छवि निर्माण और गुणवत्ता सुधार पर बल दिया. कार्यक्रम के अंत में सीएमडी, सीसीएल द्वारा ब्रजेश कुमार त्रिपाठी को स्मृति चिह्न भेंट किया गया. धन्यवाद ज्ञापन निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्रा ने किया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही