Search

 
 
 

Ranchi News: सेंट जेवियर्स कॉलेज में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

सेंट जेवियर्स कॉलेज के शिक्षा विभाग, महिला प्रकोष्ठ एवं आईक्यूएसी (IQAC) के संयुक्त तत्वावधान में मानसिक स्वास्थ्य विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य और मनोवैज्ञानिक कल्याण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था.
 

Ranchi : सेंट जेवियर्स कॉलेज के शिक्षा विभाग, महिला प्रकोष्ठ एवं आईक्यूएसी (IQAC) के संयुक्त तत्वावधान में मानसिक स्वास्थ्य विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य और मनोवैज्ञानिक कल्याण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था.

 

 

कार्यक्रम की शुरुआत महिला प्रकोष्ठ की समन्वयक डॉ. अनुपमा भार्गव के स्वागत भाषण से हुई. इसके बाद कॉलेज के प्राचार्य डॉ. फादर रॉबर्ट प्रदीप कुजूर, एसजे ने छात्रों को मानसिक तनाव से निपटने के प्रभावी उपाय बताए और उन्हें सकारात्मक सोच अपनाने के लिए प्रेरित किया.

 

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ. मसरूर जहां ने अपने संबोधन में मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं के विभिन्न संकेतों और उनसे निपटने के व्यावहारिक तरीकों पर विस्तार से प्रकाश डाला. उन्होंने छात्रों को समय पर सहायता लेने और मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने की सलाह दी.

 

विभागाध्यक्ष डॉ. (फादर) फ्लोरेंस पूर्ति, एसजे ने बी.एड. प्रशिक्षुओं को अपने विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सजग और संवेदनशील रहने का संदेश दिया.

 

अंत में डॉ. नंदिता पांडे द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया. इस अवसर पर शिक्षा विभाग के सभी प्राध्यापक उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही