Search

 
 
 

Ranchi News : मानसिक रूप से विक्षिप्त पिता ने अपने ही बेटे की कुदाली से मारकर की हत्या

Ranchi News : जानकारी के मुताबिक, आरोपी पिता देवनाथ उरांव की मानसिक स्थिति लंबे समय से ठीक नहीं थी और वह अक्सर घर से भागने की कोशिश करता था. ऐसे में पिता किसी अप्रिय घटना को अंजाम न दे दे, इसलिए उसका 17 वर्षीय बेटा नितेश उरांव उसे घर में बंद रखता था.
 
सिंबोलिक फोटो

Ranchi News : बेड़ो के  नरकोपी थाना स्थित बोबरो गांव के सिया टोली में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां मानसिक रूप से अस्वस्थ पिता ने अपने ही 17 वर्षीय बेटे की कुदाली से हमला कर हत्या कर दी. वारदात के समय बेटा घर में सो रहा था. इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.

 

इसे भी पढ़ें...

 

जानकारी के मुताबिक, आरोपी पिता देवनाथ उरांव की मानसिक स्थिति लंबे समय से ठीक नहीं थी और वह अक्सर घर से भागने की कोशिश करता था. ऐसे में पिता किसी अप्रिय घटना को अंजाम न दे दे, इसलिए उसका 17 वर्षीय बेटा नितेश उरांव उसे घर में बंद रखता था. 

 

ऐसे में मंगलवार की सुबह जब नितेश गहरी नींद में सो रहा था, तभी मानसिक रूप से विक्षिप्त पिता ने बेटे के उसके सिर पर कुदाली से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

 

घर में मौजूद मां जब तक दौड़कर मौके पर पहुंचती, तब तक बहुत देर हो चुकी थी. इकलौते बेटे की लाश खून से लथपथ पड़ी थी. इस घटना के बाद से मां का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में मातम व शोक का माहौल छाया हुआ है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही