Search

 
 
 

Ranchi News: खड़गे से मिले मंत्री इरफान, RIMS-2 व स्वास्थ्य सुविधाओं की दी जानकारी

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने नई दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की. उन्होंने इसकी जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से दी. इरफान अंसारी ने बताया कि मुलाकात के दौरान कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने, महागठबंधन सरकार के विकास कार्यों और झारखंड के समग्र विकास पर विस्तार से चर्चा हुई.
 
बोकारो जिले की खबरें

Ranchi: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने नई दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की. उन्होंने इसकी जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से दी. इरफान अंसारी ने बताया कि मुलाकात के दौरान कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने, महागठबंधन सरकार के विकास कार्यों और झारखंड के समग्र विकास पर विस्तार से चर्चा हुई.

इसे भी पढ़ें:

 

उन्होंने खड़गे को राज्य के स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख योजनाओं की जानकारी भी दी. इरफान अंसारी के अनुसार, बातचीत में एशिया के सबसे बड़े RIMS-2 अस्पताल के निर्माण, आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और झारखंड के लोगों को राज्य में ही बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर चर्चा हुई.

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे ने जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की. उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में विकास और जनसेवा का काम लगातार जारी रहना चाहिए.

इरफान अंसारी ने कहा कि खड़गे का मार्गदर्शन और विश्वास उन्हें जनसेवा के लिए और अधिक प्रेरित करता है. उन्होंने कहा कि राज्य में बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था और झारखंड के विकास के लिए सरकार पूरी निष्ठा के साथ काम करती रहेगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही