Search

 
 
 

Ranchi News : 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, नाबालिग आरोपी को भेजा गया रिमांड होम

जिले के तुपुदाना थाना क्षेत्र में 3 साल की बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी नाबालिग लड़के को हिरासत में ले लिया है. पीड़ित बच्ची का मेडिकल टेस्ट भी कराया गया है.
 
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें

Ranchi :  जिले के तुपुदाना थाना क्षेत्र में 3 साल की बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी नाबालिग लड़के को हिरासत में ले लिया है. पीड़ित बच्ची का मेडिकल टेस्ट भी कराया गया है.

 

पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के तहत आरोपी नाबालिग को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे रिमांड होम भेज दिया गया. पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है. 

 

मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. साथ ही पीड़ित बच्ची और उसके परिजनों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही