Ranchi News : रांची के तुपुदाना थाना क्षेत्र के ION डिजिटल एग्जाम सेंटर के पास से एक नाबालिग को देसी कट्टा के निरुद्ध किया गया. जानकारी के मुताबिक, 21 अगस्त को सुबह 9:30 बजे सुचना मिली थी कि इंडस्ट्रियल एरिया स्थित ION DIGITAL एग्जाम सेंटर के पास एक अज्ञात व्यक्ति नारंगी गमछा लिए सफेद चेक शर्ट पहने हुए अवैध देसी कट्टा के साथ घूम रहा है.
जानकारी मिलने के बाद वरीय पुलिस पदाधिकारी को सुचित किया और तत्काल कारवाई करते हुए छापेमारी की गई, जहां पहुंच पुलिस उस व्यक्ति की तलाश करने लगी.
एग्जाम सेंटर से करीब 300 मीटर की दूरी पर नाबालिग खड़ा था. पुलिस को देखते ही वह भागने लगा. उस जगह की घेराबंदी करते हुए लड़के को पकड़ा गया. पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि उसे किसी दूसरे व्यक्ति ने कट्टा दिया था. नाबालिग से उस व्यक्ति के बारे में पूछताछ की जा रही है.
नाबालिग ने पूछताछ में बताया कि वह सेक्टर-2 धुर्वा थाना क्षेत्र का रहने वाला है. नाबालिग को निरुध करने के बाद उसे बाल सुधार केंद्र भेज दिया गया. उसे कट्टा देने वाले व्यक्ति के बारे में भी पता लगाया जा रहा है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

