Search

 
 
 

Ranchi News :  जगन्नाथपुर के मौसीबाड़ी से फिर नाबालिग लड़की लापता

रांची के जगन्नाथपुर मौसीबाड़ी इलाके से 15 वर्षीय किशोरी लापता हो गई है. परिजनों के अनुसार, ग्रेशु कुमारी सोमवार की दोपहर करीब 2 बजे घर से निकली. लेकिन वापस नहीं लौटी. परिजनों ने काफी खोजबीन की. लेकिन उसका पता नहीं चल सका है.
 

Ranchi :   रांची के जगन्नाथपुर मौसीबाड़ी इलाके से 15 वर्षीय किशोरी लापता हो गई है. परिजनों के अनुसार, ग्रेशु कुमारी सोमवार की दोपहर करीब 2 बजे घर से निकली. लेकिन वापस नहीं लौटी. परिजनों ने काफी खोजबीन की. लेकिन उसका पता नहीं चल सका है.

 

परिवार वालों लोगों से मदद की अपील की है. परिजनों ने कहा है कि यदि किसी को ग्रेशु कुमारी के संबंध में कोई भी जानकारी मिले या वह कहीं दिखाई दे, तो तुरंत 8969859680 नंबर पर संपर्क करें. 

 

बता दें कि जगन्नाथपुर के मौसीबाड़ी क्षेत्र से लगातार बच्चों के लापता होने की सूचना मिल रही है. बीते दिन भी 3 लड़के गायब हो गए थे. हालांकि एक बच्चे को पुलिस ने सुरक्षित बरामद कर लिया है.

 

लेकिन दो बच्चों का अब तक पता नहीं चल सका है. बताया जाता है कि तीनों बच्चे अपनी मर्जी से पूरी घूमने निकले थे. इससे पहले भी इलाके से कई बच्चों के लापता होने के मामले सामने आ चुके हैं.

 

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में प्रशासन को मुस्तैद करने की अपील की है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही