Search

 
 
 

Ranchi News : करमा पूजा के बहाने नाबालिग को घर बुला किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Ranchi News : पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान लोहरदगा निवासी बबलू के रूप में हुई है. बताया गया है कि करीब एक महीने पहले नाबालिग छात्रा की आरोपी से सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती हुई थी. इसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी.
 
प्रतीकात्मक चित्र

Ranchi News : बीआईटी मेसरा ओपी क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. छात्रा ने आरोप लगाया कि करमा पूजा घूमने के बहाने छात्रा को बुलाकर एक युवक ने उसे रात में अपने घर ले गया. जिसके बाद आरोपी युवक ने घर के कमरे में रोक लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है.

 

इसे भी पढ़ें...

 

पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान लोहरदगा निवासी बबलू के रूप में हुई है. बताया गया है कि करीब एक महीने पहले नाबालिग छात्रा की आरोपी से सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती हुई थी. इसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी.

 

घटना के बाद छात्रा किसी तरह बुधवार को अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी. इसके बाद परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलने पर बीआईटी मेसरा ओपी में प्राथमिकी दर्ज की गई. पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए आरोपी की तलाश की और उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही