Ranchi : राजधानी में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. ताजा मामला जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र का है. यहां उच्चके ने मेला जा रहे युवक से चलते ऑटो में मोबाइल छीनकर फरार हो गए. इस वारदात में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.
जानकारी के अनुसार, छोटू कुमार नाम का युवक अपनी मां के साथ जगन्नाथपुर मेला घूमने के लिए ऑटो से जा रहा था. दोनों ऑटो की पीछे वाली सीट पर बैठे थे. जैसे ही ऑटो जगन्नाथपुर इलाके के पास पहुंची, तभी अचानक कुछ उचक्के आए और चलती ऑटो में बैठे छोटू के हाथ से मोबाइल झपट लिया और मौके से फरार हो गए.
बदमाशों के झपट्टा मारने की वजह से छोटू के हाथ में गंभीर चोट आ गई और काफी खून बहने लगा. घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. पीड़ित परिवार ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी है.
मेले में चोर गिरोह सक्रिय, प्रशासन ने किया सचेत
गौरतलब है कि जगन्नाथपुर मेले में चोरी और छिनतई की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. इससे पहले भी महिलाओं के एक गिरोह ने श्रद्धालुओं के बैग काटकर चोरी कर ली थी. इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था.
लगातार हो रही ऐसी घटनाओं को देखते हुए पुलिस और जिला प्रशासन ने मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और आम लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. पुलिस का कहना है कि संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जा रही है और गश्त बढ़ा दी गई है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें


Leave a Comment