Search

 
 
 

Ranchi News :  सांसद सांस्कृतिक महोत्सव सह स्वदेशी मेला शुरू, आड्रे हाउस में उमड़ी भीड़

रांची के आड्रे हाउस में आज से तीन दिवसीय सांसद सांस्कृतिक महोत्सव सह स्वदेशी मेला शुरू हो गया है. इसका  शुभारंभ केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पारंपरिक रूप से पूजा-अर्चना के साथ की.
 

Ranchi : रांची के आड्रे हाउस में आज से तीन दिवसीय सांसद सांस्कृतिक महोत्सव सह स्वदेशी मेला शुरू हो गया है. इसका  शुभारंभ केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पारंपरिक रूप से पूजा-अर्चना के साथ की. 

 

Uploaded Image


स्वदेशी मेला 3 मई तक प्रतिदिन सुबह 9 बजे से रात 10 बजे तक खुला रहेगा और यह आम लोगों के लिए निशुल्क है. बता दें कि वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य  इस मेले का आयोजन किया गया है.पहले दो दिनों में ही हजारों लोग पहुंच चुके हैं.

 

 

मेले में 125 स्वदेशी स्टॉल लगाए गए हैं, जहां महिलाओं और स्थानीय कारीगरों के उत्पाद आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं.इनमें पापड़, अचार, खजला, बड़ी, मंगोड़ी, ब्लैक और रेड राइस, मडुवा लड्डू, रागी कुकीज, हर्बल मसाले, जूट बैग, हैंडमेड क्राफ्ट और पेंटिंग्स शामिल हैं. 

 


लोगों ने श्री अन्न आहार कुटीर में झारखंड के पारंपरिक व्यंजन जैसे मड़वा समोसा, चॉप, भुजिया और अन्य मिलेट आधारित खाद्य पदार्थों का स्वाद लिया.सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विभिन्न राज्यों के कलाकारों ने रंगारंग प्रस्तुति दी. गरबा, छऊ, पाइका, झूमर, कथक और असमिया नृत्य ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. बच्चों द्वारा ऑपरेशन सिंदूर पर बनाई गई पेंटिंग्स की प्रदर्शनी भी लगाई गई है. 

 

स्वदेशी मेला में लोगों ने  सांस्कृतिक आयोजन के साथ श्री अन्न आहार कुटीर में झारखंड के पारंपरिक व्यंजनों का लुफ्त उठाया.साथ ही यहां से बने उत्पादों सहित मोटे अनाज रागी , ज्वार, बाजरा ,मड़वा से बनी चीजों की खरीदारी की.

 


DAV हेहल, गांधी नगर सहित कई अन्य स्कुल के बच्चों ने ओम नमः शिवाय से प्रारंभ कई नाट्य नृत्य व संगीत की प्रस्तुति दी.लोगों ने बच्चों इसकी सराहना की.2 अप्रैल को शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें हजारों बच्चों की उपस्थिति रहेगी. कार्यक्रम में देश-विदेश से आए कलाकारों के साथ-साथ बॉम्बे, सरायकेला, कोलकाता और असम की टीमें भी अपनी प्रस्तुतियां देंगी.

 

 

इस दौरान SNA, छऊ नृत्य, पाइका नृत्य और शास्त्रीय नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियां होंगी. इसके अलावा ‘वंदे मातरम’ पर विशेष प्रस्तुति, लघु नाटिका और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेंगे.

 

 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही