Search

 
 
 

Ranchi News : सांसद संजय सेठ ने इटकी में बने ट्रैफिक बूथ का किया उद्घाटन

Ranchi : ट्रैफिक व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में एक अहम पहल की गई है. केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने अपनी सांसद निधि से इटकी रोड पर नवनिर्मित ट्रैफिक पुलिस पोस्ट का विधिवत उद्घाटन किया.
 

Ranchi : ट्रैफिक व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में एक अहम पहल की गई है. केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने अपनी सांसद निधि से इटकी रोड पर नवनिर्मित ट्रैफिक पुलिस पोस्ट का विधिवत उद्घाटन किया.

इसे भी पढ़ें...

 

उद्घाटन के मौके पर संजय सेठ ने कहा कि ट्रैफिक पुलिस का कार्य बेहद जिम्मेदारी भरा होता है. कड़ी धूप, बारिश और विपरीत मौसम में ड्यूटी करने वाले जवानों, विशेषकर महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. उन्होंने कहा कि इस नई ट्रैफिक पुलिस पोस्ट से ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी.

 

संजय सेठ ने यह भी कहा कि यदि पुलिस अधीक्षक चाहें तो शहर के अन्य व्यस्त चौराहों पर भी उनकी सांसद निधि से ऐसे ट्रैफिक पुलिस पोस्ट का निर्माण कराया जा सकता है.

 

मेयर ने यह कहा कि चुनाव हो गया लेकिन सरकार फंड नहीं दे रही है जिसके कारण विकास में बाधा उत्पन्न हो रही है. इस अवसर पर स्थानीय विधायक, रांची की मेयर  सहित कई जनप्रतिनिधि, पुलिस अधिकारी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही