Search

Ranchi News : PHED चौक बोड़ेया की सरकारी जमीन से निगम ने अवैध संरचनाएं हटाईं

Ranchi News : नगर निगम ने सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने को लेकर अभियान शुरू कर दिया है. गुरुवार को नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम ने पीएचईडी चौक (बरियातू) से बूटी मोड़ तक विशेष अभियान चलाया. इस दौरान सरकारी भूमि पर बनी 5 अवैध संरचनाओं को हटाया गया. इनमें 3 स्थायी संरचनाएं थीं. निगम ने कार्रवाई से पहले संबंधित अतिक्रमणकारियों को नोटिस भी दिया था.
 
अवैध संरचनाएं हटाईं गई

रांची की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

इसके बाद सभी को हटाया गया. सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटाए गए. अब इस क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान को बेहतर उपयोग में लाया जाएगा. लोगों के सुगम आवागमन की सुविधा मिल सकेगी. निगम की टीम ने सड़क और सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रखने की बात कही है.

मेन रोड से होर्डिंग्स और पुराना ट्रैफिक बूथ हटाया

वहीं, परमवीर अल्बर्ट एक्का चौक पर भी निगम की टीम ने कार्रवाई की. चौक पर लगे अवैध होर्डिंग्स और वर्षों से अनुपयोगी पड़े पुराने ट्रैफिक बूथ को हटाया गया. इससे चौक पर अब बेहतर होगी और यातायात संचालन में भी सुविधा मिलेगी. मेन रोड चौड़ीकरण और पैदल यात्रियों के लिए सुगम आवागमन बनाए जाएंगे. परमवीर अल्बर्ट एक्का चौक के पास वर्षों पुरानी लोहे की रेलिंग भी काटकर हटा दी गई. नगर निगम के अधिकारियों ने कहा कि सरकारी जमीन, सड़क, फुटपाथ और सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमण मुक्त कराने का अभियान आगे भी जारी रहेगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही