Search

Ranchi News : फुटपाथ पर लगे 20 अवैध विज्ञापन पट्टों पर निगम ने की कार्रवाई

Ranchi : फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त बनाने और पैदल यात्रियों को सुरक्षित व्यवस्था दी जा रही है. इसके लिए नगर निगम ने गुरुवार को हरमू बायपास मार्ग पर विशेष अभियान चलाया. इस दौरान फुटपाथ और पाथवे पर अवैध रूप से दुकान पाए गए. इस मौके पर 10 मोनोपोल और 10 होर्डिंग्स पर नोटिस चिपकाया गया. इससे संबंधित संचालकों को तीन दिनों के भीतर इसे स्वयं हटाने का निर्देश दिया.
 
  • 10 मोनोपोल और 10 होर्डिंग्स को हटाने के लिए चिपकाया नोटिस

Ranchi : फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त बनाने और पैदल यात्रियों को सुरक्षित व्यवस्था दी जा रही है. इसके लिए नगर निगम ने गुरुवार को हरमू बायपास मार्ग पर विशेष अभियान चलाया. इस दौरान फुटपाथ और पाथवे पर अवैध रूप से दुकान पाए गए. इस मौके पर 10 मोनोपोल और 10 होर्डिंग्स पर नोटिस चिपकाया गया. इससे संबंधित संचालकों को तीन दिनों के भीतर इसे स्वयं हटाने का निर्देश दिया.

नगर निगम ने बताया कि फुटपाथों पर लगाए गए विज्ञापन पट्ट से आवागमन में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इनके गिरने से लोगों को खतरा हो सकता है. सड़क किनारे लगाए गए अवैध विज्ञापन सड़क सुरक्षा के लिए जोखिम पैदा करते हैं.

नगर निगम ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुसार सड़क किनारे ऐसे सभी विज्ञापन पट्ट, जो सुरक्षित यातायात में बाधा उत्पन्न करते हैं या सड़क सुरक्षा के लिए खतरा हैं, उन्हें हटाना अनिवार्य है. न्यायालय ने पैदल चलने को संविधान के अनुच्छेद 19 और 21 के तहत नागरिकों का मौलिक अधिकार माना है और सुरक्षित फुटपाथ को अहम हिस्सा बताया है.

निगम ने चेतावनी दी है कि यदि तीन दिनों के भीतर संबंधित संचालक स्वयं विज्ञापन पट्ट नहीं हटाते हैं तो विशेष अभियान चलाकर सभी अवैध मोनोपोल और होर्डिंग्स हटाए जाएंगे. इस दौरान उनमें प्रयुक्त लोहे और अन्य सामग्री भी जब्त की जाएगी. इससे संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही