Search

 
 
 

Ranchi News: अतिक्रमण पर चला नगर निगम का बुलडोजर, विधानसभा चौक पर बने दुकानें ध्वस्त

रांची नगर निगम ‘अतिक्रमण हटाओ अभियान’ के तहत शहर में सख्ती से कार्रवाई कर रही है. इसी के तहत मंगलवार को नगर निगम का बुल्डोजर विधानसभा चौक पर अवैध तरीके से लगाए जा रहे दुकानदारों पर चला. जहां 10 से ज्यादा दुकानों को ध्वस्त कर दिया गया.
 

Ranchi: रांची नगर निगम ‘अतिक्रमण हटाओ अभियान’ के तहत शहर में सख्ती से कार्रवाई कर रही है. इसी के तहत मंगलवार को नगर निगम का बुलडोजर विधानसभा चौक पर अवैध तरीके से लगाए जा रहे दुकानदारों पर चला. जहां 10 से ज्यादा दुकानों को ध्वस्त कर दिया गया. 


लगातार नगर निगम के द्वारा दुकानदारों को नोटिस देकर अतिक्रमण हटाने के लिए कहा गया था. इसके बावजूद अवैध तरीके से दुकान लगाए जा रहे थे. सड़क के किनारे दुकान लगाने के कारण वाहन के आवागमन और पैदल चलने वाले राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था.

 

इसे भी पढ़ें:


बता दें, इससे पहले भी कई बार अवैध दुकानों को हटाया गया था, लेकिन नगर निगम द्वारा दुकान हटाने के बाद दुबारा वापस दुकान लगा दिया जाता है. दुकानदारों ने कहा कि वह पिछले 10 से 15 साल से चौक पर दुकान लगा रहे है और वहीं से उनका रोजी-रोटी चलता है. उन्होंने कहा कि, अगर नगर निगम यहां से दुकान हटाती है तो उन्हें कहीं अस्थाई जगह दुकान लगाने के लिए दिया जाए. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही