Search

 
 
 

Ranchi News : महिला की मौत के मामले में प्रेमी पर हत्या का केस दर्ज

Ranchi : रातू थाना क्षेत्र के बड़का टोली में एक महिला की मौत के मामले में पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है. मृतका की पहचान मीना देवी के रूप में हुई है. उनके पुत्र ओम उरांव की लिखित शिकायत पर रातू थाना में कांड संख्या 208/26 दर्ज किया गया है.
 

Ranchi : रातू थाना क्षेत्र के बड़का टोली में एक महिला की मौत के मामले में पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है. मृतका की पहचान मीना देवी के रूप में हुई है. उनके पुत्र ओम उरांव की लिखित शिकायत पर रातू थाना में कांड संख्या 208/26 दर्ज किया गया है.


शिकायत के अनुसार 18 जून की रात करीब 8 से 9 बजे के बीच मीना देवी घर से बाहर निकली थीं. काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजन उनकी तलाश में निकले. इसी दौरान ओम उरांव ने बड़का टोली में प्रताप उरांव के घर के पास अपनी मां को घायल अवस्था में देखा.

 

आरोप है कि प्रताप उरांव ने मीना देवी के साथ मारपीट की थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थीं. परिजनों द्वारा उन्हें इलाज के लिए रिम्स, रांची में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान 19 जून को दोपहर में उनकी मौत हो गई.


मृतका के पुत्र ने आवेदन में आरोप लगाया है कि प्रताप उरांव और उसकी मां के बीच पिछले कई वर्षों से संबंध थे, जिसे लेकर गांव में पंचायत भी हो चुकी थी. उन्होंने दावा किया है कि मारपीट में लगी चोटों के कारण उनकी मां की मौत हुई है.


पुलिस ने आरोपी प्रताप उरांव के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. घटना की जांच शुरू कर दी गई है और आरोपी की तलाश की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही