Search

 
 
 

Ranchi News : धुर्वा के सीठियो गांव में युवक की हत्या का खुलासा, दो गिरफ्तार

Ranchi News : पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और कॉल डंप के आधार पर कार्रवाई करते हुए हत्या में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संजय कुमार सिंह और बॉबी विश्वकर्मा के रूप में हुई है. पुलिस ने आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन, घटना में इस्तेमाल की गई कार और लकड़ी का बेंत बरामद किया है.
 
आरोपी गिरफ्तार

Ranchi News : धुर्वा थाना क्षेत्र के सीठियो गांव में सड़क किनारे मिले अज्ञात युवक के शव की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. मृतक की पहचान धुर्वा सेक्टर-9 निवासी बिट्टू सिंह के रूप में हुई थी. इस मामले में मृतक के पिता ने धुर्वा थाने में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया था.

 

इसे भी पढ़ें...


मामले की गंभीरता को देखते हुए रांची के एसएसपी राकेश रंजन ने सिटी एसपी पारस राणा को एसआईटी गठित कर हत्याकांड में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया था. इसके बाद सिटी एसपी के नेतृत्व में हटिया डीएसपी नीरज कुमार और धुर्वा थाना प्रभारी की टीम ने जांच शुरू की.

 

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और कॉल डंप के आधार पर कार्रवाई करते हुए हत्या में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संजय कुमार सिंह और बॉबी विश्वकर्मा के रूप में हुई है. पुलिस ने आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन, घटना में इस्तेमाल की गई कार और लकड़ी का बेंत बरामद किया है.

 

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि बिट्टू सिंह के साथ बैठकर शराब पी रहे थे. तभी किसी बात को लेकर विवाद हुआ. इसी विवाद में बिट्टू सिंह की हत्या कर दी गई. पुलिस ने कानूनी प्रक्रियी पूरी करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही