Search

 
 
 

Ranchi News : मारवाड़ी कॉलेज में NCC कैडेट्स ने मनाई ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की वर्षगांठ

मारवाड़ी कॉलेज में आज 4/3-मारवाड़ी महाविद्यालय एनसीसी कंपनी द्वारा भारतीय सेना के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की वर्षगांठ मनाई गई.
 

Ranchi : मारवाड़ी कॉलेज में आज 4/3-मारवाड़ी महाविद्यालय एनसीसी कंपनी द्वारा भारतीय सेना के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की वर्षगांठ मनाई गई.कार्यक्रम का आयोजन समादेशी पदाधिकारी, 3-झारखंड बटालियन एनसीसी औरक कॉलेज प्रशासन के दिशानिर्देश में लेफ्टिनेंट डॉ. अवध बिहारी महतो के नेतृत्व में किया गया.

Uploaded Image

कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज परिसर में छात्र-कल्याण संकायाध्यक्ष (डीएसडब्ल्यू) डॉ. तरुण चक्रवर्ती द्वारा राष्ट्रीय ध्वजा फहराकर की गई. इसके बाद उपस्थित कैडेट, शिक्षक, कर्मचारी और छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रगान गाया.

 

डॉ. तरुण चक्रवर्ती ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सेना के पराक्रम और आतंकवाद के खिलाफ सशक्त जवाब का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि सेना ने आतंकियों के ठिकानों को निशाना बनाते हुए आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की. वहीं डॉ. आभा कुमारी और डॉ. अंकित कुमार ने भी अपने विचार रखते हुए सेना की कार्रवाई और उसमें महिलाओं की भागीदारी की सराहना की.

 

Uploaded Image

 

कार्यक्रम के दौरान समादेशी पदाधिकारी कर्नल संतोष कुमार द्वारा उपलब्ध कराई गई लघु फिल्म ऑपरेशन सिंदूर का प्रदर्शन जे.सी. बॉस सभागार में किया गया. फिल्म देखने के बाद कैडेट, छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों ने भारतीय सेना की वीरता को सलाम किया.

 

कार्यक्रम के अंत में एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट डॉ. अवध बिहारी महतो ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई के बावजूद देशवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित कर सैन्य दक्षता, आधुनिकरण और मशीनीकरण का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है. उन्होंने कहा कि देश को अपनी सेना पर गर्व है.

 

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ. तरुण चक्रवर्ती, डॉ. खातिर हेमरोम, लेफ्टिनेंट डॉ. अवध बिहारी महतो, डॉ. सुमंती तिर्की, डॉ. अमित कुमार, संगीता तिग्गा, जुरा होरो, डॉ. आभा कुमारी, डॉ. अंकित कुमार, डॉ. अमन कुमार पाण्डेय, डॉ. विकास कुमार, विशाल कुमार, मोहम्मद कफीलुद्दीन, मोहम्मद फिरोज एवं जितेंद्र सहित कई लोग उपस्थित थे.

 

कार्यक्रम को सफल बनाने में सार्जेंट अमित कुमार सिंह, कैडेट कुमार सानू, आयुष रावल, रॉबिन तिर्की, रोहिता एक्का, श्रीसा मनु, महक कुमारी, अंकिता कुजूर, सीमा कुमारी, सुमित कुमार पासवान, उज्जवल बारा, गुलाब लोहारा और प्रदीप कुमार सहित अन्य कैडेटों की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही