Search

 
 
 

Ranchi News : रोहित सिंह हत्याकांड में नया मोड, दोस्त पर केस दर्ज कर जांच शुरू

राजधानी के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में रोहित कुमार सिंह की हत्या मामले में नया मोड़ सामने आया है. पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर रोहित के दोस्त राजेश कुमार साव के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है.
 
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें

Ranchi :  राजधानी के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में रोहित कुमार सिंह की हत्या मामले में नया मोड़ सामने आया है. पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर रोहित के दोस्त राजेश कुमार साव के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है.

 

 

थाने में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, रोहित कुमार सिंह 30 जून की रात घर से निकले थे. पर वापस नहीं लौटे. परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला. बाद में उसका शव घर के सामने स्थित नाले के पास मिला था.

 

अब मृतक के भाई राज कुमार सिंह ने थाने में आवेदन दिया है. आवेदन में आरोप लगाया गया है कि घटना से पहले रोहित अपने दोस्त राजेश कुमार साव के साथ था और दोनों ने साथ में शराब पी थी. इसी आधार पर उन्होंने राजेश पर हत्या का संदेह जताते हुए कार्रवाई की मांग की है.

 

शिकायत के आधार पर सुखदेवनगर थाना में हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट, घटनास्थल से मिले साक्ष्य और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही