Search

Ranchi News: नक्सलियों द्वारा लूटे हथियारों पर NIA की बैठक, कई राज्यों के DGP हुए शामिल

Ranchi: नक्सलियों द्वारा पुलिस और सुरक्षा बलों से लूटे गए हथियारों और उनकी बरामदगी को लेकर एनआईए और खुफिया एजेंसियों की समीक्षा बैठक की गई. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई इस बैठक में कई राज्यों के डीजीपी, एडीजी, आईजी समेत पुलिस और इंटेलिजेंस ब्यूरो के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए.
 
बैठक में झारखंड सहित विभिन्न नक्सल प्रभावित राज्यों में नक्सलियों द्वारा पुलिस से छीने गए हथियारों और अब तक हुई बरामदगी की समीक्षा की गई. अधिकारियों के बीच इस बात पर चर्चा हुई कि कई हथियार अलग-अलग राज्यों में अभियानों के दौरान बरामद हुए हैं. ऐसे हथियारों की संयुक्त सूची तैयार कर संबंधित राज्यों को वापस सौंपने की प्रक्रिया पर भी विचार किया गया.

बैठक में लेफ्ट विंग एक्सट्रीमिज्म (LWE) के खिलाफ समन्वित प्रयास विषय पर केंद्रित थी. गृह मंत्रालय और इंटेलिजेंस ब्यूरो के निर्देश पर आयोजित इस बैठक में राज्यों से नक्सलियों द्वारा लूटे गए और बरामद हथियारों का अब तक का डेटा मांगा गया. सूत्रों के अनुसार, इस मुद्दे पर आगे भी समीक्षा बैठक की जाएगी, ताकि नक्सलियों के पास मौजूद हथियारों और बरामद हथियारों का पूरा रिकॉर्ड तैयार किया जा सके.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही