Search

 
 
 

Ranchi News : 2003 की मतदाता सूची में नाम नहीं होने पर नोटिस, दस्तावेज लेकर पहुंचे लोग

Ranchi News : इस मौके पर 2003 की मतदाता सूची में नाम नहीं होने या पुराने और वर्तमान पते में अंतर पाए जाने के बाद कई लोगों को नोटिस जारी किया गया है. शनिवार को नोटिस के जवाब में कई लोग अपने दावे के समर्थन में दस्तावेज लेकर जेल चौक रोड अवर प्रादेशिक नियोजनालय कार्यालय पहुंचे. यहां नोटिस को लेकर सुनवाई की जा रही है.
 
दस्तावेज लेकर पहुंचे लोग

Ranchi News : एसआईआर का कार्य चल रहा है. इसके लिए कई स्थानों पर बूथ बनाए गए है. मैपिंग के दौरान कई लोगों के अधूरे दस्तावेज पाए गए तो कई लोगों के आधार कार्ड और मतदाता सूची में नाम में परिवर्तन पाए गए है. इसके अलावा लोगों की समस्या का निराकरण कराने के लिए नोटिस भेजा गया है. 

 

इसे भी पढ़ें...

 

इस मौके पर 2003 की मतदाता सूची में नाम नहीं होने या पुराने और वर्तमान पते में अंतर पाए जाने के बाद कई लोगों को नोटिस जारी किया गया है. शनिवार को नोटिस के जवाब में कई लोग अपने दावे के समर्थन में दस्तावेज लेकर जेल चौक रोड अवर प्रादेशिक नियोजनालय कार्यालय पहुंचे. यहां नोटिस को लेकर सुनवाई की जा रही है.

 

सिंह मोड़ रोड नंबर-2 से आई रिंकी और उमेश कुमार को 24 सितंबर को नोटिस दिया गया था. 2003 की मतदाता सूची में नाम नहीं होने के कारण उन्हें नोटिस जारी किया गया. दोनों बिहार की वर्ष 2003 की मतदाता सूची, पैन कार्ड और आधार कार्ड समेत अन्य दस्तावेज जमा करने पहुंचे.

 

वहीं, सुमित कुमार सिंह मोड़ विकास नगर रोड नंबर-9 से पहुंचे. उन्हें करीब 15 दिन पहले नोटिस दिया गया था. 2003 के रिकॉर्ड और वर्तमान पते में अंतर पाए जाने के बाद उनसे दस्तावेज मांगे गए थे. इसके जवाब में वे आधार कार्ड, पहचान पत्र और पैन कार्ड लेकर पहुंचे. 

 

पूनम कुमार सिंह को भी सिंह मोड़ विकास नगर क्षेत्र से नोटिस जारी किया गया था. करीब 10 दिन पहले मिले नोटिस में 2003 की मतदाता सूची में माता-पिता की जानकारी उपलब्ध नहीं होने को लेकर दस्तावेज मांगे गए थे. पूनम कुमार सिंह मैट्रिक और इंटर के प्रमाणपत्र, आधार कार्ड और पैन कार्ड लेकर सुनवाई में पहुंची. 

 

इधर, हटिया-हेसाग निवासी अक्षय कुमार को भी करीब 10 दिन पहले नोटिस देकर बुलाया गया था. 2003 की मतदाता सूची में नाम दर्ज नहीं होने के कारण उनसे प्रमाण मांगा गया था. अक्षय कुमार मैट्रिक प्रमाणपत्र, आधार कार्ड और पैन कार्ड समेत अन्य दस्तावेज लेकर कार्यालय पहुंचे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही