Search

 
 
 

Ranchi News: अब खेल-खेल में ट्रैफिक गुरु बनेंगे बच्चे, अत्याधुनिक ट्रैफिक पार्क में सीखेंगे सड़क सुरक्षा के गुर

राजधानी रांची में बच्चों को बचपन से ही यातायात नियमों के प्रति जागरूक और जिम्मेदार बनाने के लिए रांची स्मार्ट सिटी में एक विशेष पहल की जा रही है. यहां एक हाईटेक चिल्ड्रन्स ट्रैफिक पार्क विकसित किया जा रहा है. इस पार्क का मुख्य उद्देश्य मनोरंजन के साथ-साथ बच्चों को सड़क सुरक्षा की बारीकियों से अवगत कराना है, जिससे उनके भीतर शुरू से ही ट्रैफिक सेंस विकसित हो सके.
 
  • 21 करोड़ की लागत से 4.11 एकड़ क्षेत्र में किया जा रहा विकसित, दो महीने में होगा पूरा

Ranchi : राजधानी रांची में बच्चों को बचपन से ही यातायात नियमों के प्रति जागरूक और जिम्मेदार बनाने के लिए रांची स्मार्ट सिटी में एक विशेष पहल की जा रही है. यहां एक हाईटेक चिल्ड्रन्स ट्रैफिक पार्क विकसित किया जा रहा है. इस पार्क का मुख्य उद्देश्य मनोरंजन के साथ-साथ बच्चों को सड़क सुरक्षा की बारीकियों से अवगत कराना है, जिससे उनके भीतर शुरू से ही ट्रैफिक सेंस विकसित हो सके.

 

बुनियादी ढांचा तैयार, अब केवल लगाए जाने हैं इक्विपमेंट

इस महत्वाकांक्षी परियोजना को लगभग 21 करोड़ की लागत से तैयार किया जा रहा है. अब तक 16 करोड़ की लागत से फिजिकल वर्क यानी बुनियादी ढांचा पूरा कर लिया गया है. अब अंतिम चरण में 5 करोड़ की लागत से केवल जरूरी इक्विपमेंट और लर्निंग टूल्स लगाए जाने बाकी हैं. परिवहन विभाग ने अगले दो महीने में इसे पूरी तरह से तैयार करने का लक्ष्य रखा है.

 

पार्क में तैनात रहेंगे अनुभवी इंस्ट्रक्टर

इस पार्क की सबसे बड़ी खूबी यह होगी कि यहां बच्चे खेल-खेल में ही ट्रैफिक सिग्नल, रोड मार्किंग और सुरक्षित ड्राइविंग के नियमों को समझ सकेंगे. इसके लिए पार्क में अनुभवी इंस्ट्रक्टर भी तैनात रहेंगे, जो बच्चों को सड़क पर चलने के कायदे और तकनीकी जानकारियां देंगे.

 

प्रशासन का मानना है कि बचपन से ही ट्रैफिक को लेकर जागरूकता रहने से भविष्य में सड़क हादसों में कमी आएगी और एक अनुशासित नागरिक समाज का निर्माण होगा.

 

सफलता के बाद सभी प्रमंडलीय मुख्यालय में विस्तार

विभागीय सूत्रों के अनुसार परियोजना के सकारात्मक परिणाम मिलने पर अन्य जगहों पर भी इसके निर्माण पर विचार किया जा सकता है. इसके तहत राज्य के सभी पांच प्रमण्डल मुख्यालय में चिल्ड्रन्स ट्रैफिक पार्क का विस्तार किया जा सकता है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही