Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ranchi News : विश्व पर्यावरण दिवस पर रांची विवि में NSS का जागरूकता कार्यक्रम

Ranchi : विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर रांची विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास को लेकर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में पर्यावरणीय जिम्मेदारी की भावना विकसित करना और उन्हें रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से जागरूक करना था.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर रांची विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास को लेकर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में पर्यावरणीय जिम्मेदारी की भावना विकसित करना और उन्हें रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से जागरूक करना था.

 

कार्यक्रम का आयोजन रांची विश्वविद्यालय के एनएसएस समन्वयक डॉ. किशोर सुरीन के निर्देशन में किया गया. इसमें मुख्य अतिथि के रूप में छात्र कल्याण अधिष्ठाता (DSW) डॉ. सुदेश कुमार साहू और कॉलेज विकास परिषद (CCDC) के समन्वयक डॉ. प्रकाश कुमार झा उपस्थित रहे.

Uploaded Image

अपने संबोधन में अतिथियों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि सामूहिक जिम्मेदारी है. उन्होंने युवाओं को प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनने और अपने दैनिक जीवन में पर्यावरण हितैषी व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया.

 

कार्यक्रम के अंतर्गत छात्रों की सहभागिता बढ़ाने के लिए पेंटिंग, स्लोगन राइटिंग, नुक्कड़ नाटक, रील मेकिंग, भाषण और एक्सटेम्पोर (आशुभाषण) जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं. इन प्रतियोगिताओं में छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन और सतत जीवनशैली जैसे विषयों पर अपनी रचनात्मक प्रस्तुति दी.

 

प्रतियोगिताओं के मूल्यांकन के लिए विशेषज्ञों की टीम गठित की गई थी. गौरव सिन्हा और अमिताभ कुमार सिन्हा ने पेंटिंग एवं स्लोगन राइटिंग, सुजीत कुमार शर्मा और अरुण कुमार ने नुक्कड़ नाटक एवं रील मेकिंग, डॉ. दिनेश कुमार और डॉ. आराधना तिवारी ने भाषण और डॉ. समीर कुमार ने एक्सटेम्पोर प्रतियोगिता का मूल्यांकन किया.

 

कार्यक्रम के सफल संचालन में एनएसएस छात्र स्वयंसेवकों की टीम की अहम भूमिका रही. आयोजन समिति में रिकेष कुमार भारद्वाज, अंकित कुमार, संकल्प, बॉबी, आकांक्षा, शशांक कुमार, अभिषेक कुमार, यति झा, नीतीश पाठक, अनीश कुमार और विश्वजीत आनंद सहित कई छात्र सक्रिय रूप से जुड़े रहे.

 

कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक संकल्प के साथ हुआ. विश्वविद्यालय प्रशासन ने उम्मीद जताई कि इस तरह की पहल से छात्रों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना और मजबूत होगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही