Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Saraikela News: भाजपा जिलाध्यक्ष हरेकृष्णा प्रधान को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में इलाज जारी

भाजपा के सरायकेला-खरसावां जिला अध्यक्ष हरेकृष्णा प्रधान की तबीयत अचानक बिगड़ने से पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में चिंता बढ़ गई. जानकारी के मुताबिक, वे आदित्यपुर स्थित एक होटल में मौजूद थे, तभी उन्हें सीने में तेज दर्द और घबराहट होने लगी.
Advertisement
Advertisement

Saraikela: भाजपा के सरायकेला-खरसावां जिला अध्यक्ष हरेकृष्णा प्रधान की तबीयत अचानक बिगड़ने से पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में चिंता बढ़ गई. जानकारी के मुताबिक, वे आदित्यपुर स्थित एक होटल में मौजूद थे, तभी उन्हें सीने में तेज दर्द और घबराहट होने लगी. स्वास्थ्य संबंधी परेशानी महसूस होने पर उन्होंने तत्काल पार्टी के वरिष्ठ नेता देवेश महापात्र को जानकारी दी. 


सूचना मिलते ही देवेश महापात्र मौके पर पहुंचे और उन्हें बिना देर किए उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया. जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उनकी स्थिति को गंभीर बताते हुए बेहतर इलाज के लिए मेडिट्रीना अस्पताल रेफर कर दिया.


मेडिट्रीना अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज शुरू किया गया. चिकित्सकों के अनुसार जांच में हार्ट अटैक की पुष्टि हुई. समय रहते अस्पताल पहुंच जाने के कारण आवश्यक चिकित्सीय प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी की जा सकी, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई.


अस्पताल सूत्रों के मुताबिक उपचार के बाद हरेकृष्णा प्रधान को आईसीयू में रखा गया है, जहां उनकी लगातार निगरानी की जा रही है. फिलहाल उनकी स्वास्थ्य स्थिति पहले से बेहतर और स्थिर बताई जा रही है. घटना की खबर मिलते ही भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों की अस्पताल में आवाजाही शुरू हो गई. कई पार्टी पदाधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की.


पार्टी नेताओं ने कहा कि समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होने से स्थिति पर काबू पाया जा सका. वहीं कार्यकर्ताओं ने हरेकृष्णा प्रधान के जल्द स्वस्थ होकर पुनः सक्रिय जनसेवा और संगठनात्मक कार्यों में लौटने की उम्मीद जताई है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही