Search

 
 
 

Ranchi News: पीएम मोदी को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट, भाजपा ने साइबर थाने में की शिकायत

Ranchi News: पीएम मोदी को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट की गई. इस पोस्ट के सामने आने के बाद भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अजय साह ने रांची के साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की.
 
फाइल फोटो

Ranchi News: पीएम मोदी को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट की गई. इस पोस्ट के सामने आने के बाद भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अजय साह ने रांची के साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की. 


अजय साह ने कहा कि इंस्टाग्राम पर ऋषिकेश चौहान नामक अकाउंट से ऐसी तस्वीर पोस्ट साझा की गई, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चित्र पर माला चढ़ी हुई है और अंतिम संस्कार से संबंधित शब्दावली का इस्तेमाल किया गया है. 

 

रांची की खबरों के लिए यहां क्लिक करें


अजय ने कहा कि राजनीतिक मतभेद और राजनीतिक आलोचना लोकतंत्र का हिस्सा हैं, लेकिन किसी जीवित प्रधानमंत्री को मृत दिखाकर उनके अंतिम संस्कार का चित्रण करना अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की आड़ में स्वीकार नहीं किया जा सकता. 


अजय साह ने पुलिस से मांग की है कि संबंधित इंस्टाग्राम अकाउंट की आईपी लॉग, लॉगिन हिस्ट्री, डिवाइस डिटेल, लिंक्ड मोबाइल नंबर, ई-मेल, मेटाडाटा तथा अन्य उपलब्ध डिजिटल साक्ष्यों को विधि के अनुसार सुरक्षित किया जाए और अकाउंट संचालक की वास्तविक पहचान सुनिश्चित कर उसके विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता, 2023 तथा लागू साइबर कानूनों के तहत उचित कार्रवाई की जाए.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही